{"_id":"6a2473c4f68e9f99720ddd9f","slug":"12-hours-of-power-outage-in-the-summer-80-thousand-people-are-suffering-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-156199-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गर्मी में 12 घंटे बिजली गुल, 80 हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गर्मी में 12 घंटे बिजली गुल, 80 हजार लोग परेशान
विज्ञापन
धाता। आंधी और बारिश के चलते धाता और खरसेड़वा विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े करीब 100 गांवों में 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार रात 12 बजे से बंद आपूर्ति शनिवार दोपहर 12 बजे बहाल हो सकी। इसके बाद भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। ऐसे में करीब 80 हजार की आबादी बिना बिजली के परेशान रही।
धाता क्षेत्र में शुक्रवार रात आई आंधी और बारिश के कारण दोनों उपकेंद्र बंद हो गए। इससे करीब 80 हजार आबादी प्रभावित हुई। आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां विद्युत लाइनों से टकरा गईं जिससे फाल्ट हो गया।
ग्रामीणों का कहना है कि अधिकांश विद्युत लाइनें पेड़ों के नीचे से गुजरती हैं। इसके कारण हल्की हवा या बारिश में भी तारों में बाधा आ जाती है। कई बार पेड़ की डालियां टूटकर लाइनों पर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। बिजली कटौती के दौरान पेयजल संकट भी गहरा जाता है।
विज्ञापन
अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां विद्युत लाइनों पर गिर गई थीं। इससे फाॅल्ट हो गया था। फाॅल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।