फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सपा को मैने नहीं छोड़ा, सपा ने मुझे छोड़ा-राकेश सचान

सपा को मैने नहीं छोड़ा, सपा ने मुझे छोड़ा-राकेश सचान

Tue, 05 Mar 2019 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
सपा को मैने नहीं छोड़ा, सपा ने मुझे छोड़ा-राकेश सचान
फतेहपुर। सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद राकेश सचान का सोमवार को छिवली नदी सीमा से शहर में पार्टी कार्यालय तक कई जगह स्वागत हुआ। सभा में पूर्व सांसद ने कहा कि सपा को मैने नहीं छोड़ा, सपा ने मुझे छोड़ दिया है। अब मै कांग्रेस की सेवा करने आया हूं। चुनाव लडने नहीं आया हूं, पार्टी जिसको भी टिकट देगी। उसे सांसद बनाने का काम करूंगा।
विज्ञापन

पूर्व सांसद राकेश सचान के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार जिला आगमन पर कांग्रेसियों ने कानपुर की ओर छिवली नदी पर पहुंच कर ढोल, नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इसमें कांग्रेसियों के अलावा अन्य दलों के छुटभैया नेता भी दिखाई दिए। कांग्रेस जिंदाबाद, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया जिंदाबाद के नारे लगाए गए। पूर्व सांसद के स्वागत में छिवली नदी पर करीब 200 गाडिय़ों का काफिला रहा। वहां से जुलूस निकलने के बाद आशापुर, चौडगरा, मुरादीपुर, मलवां में कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद का स्वागतन किया। इसके बाद शहर के पश्चिमी बाईपास से आबूनगर, सदर अस्पताल, बस स्टाप, हरिहरगंज ओवर ब्रिज के नीचे से स्टेशन होकर पटेल नगर चौराहा से जिला कार्यालय तक वाहनों के साथ जुलूस निकाला गया। सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी पूर्व सांसद ने किया। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि पूर्व सांसद का जिला कार्यकारिणी स्वागत करती है। इस मौके पर पूर्व विधायक अमरनाथ सिंह अनिल, पूर्व विधायक प्रेमदत्त तिवारी, संतोष कुमारी शुक्ला, हेमलता पटेल, शिवाकांत तिवारी, पूर्व चेयरमैन अजय अवस्थी, पियूष दीक्षित, पंकज गौतम, बीरेंद्र सिंह चौहान, बीके शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
इनसेट-
- पूर्व सांसद राकेश सचान का आसपास के जिलों में भी वर्चस्व है। कुर्मी मतदाताओं में उनकी जबरदस्त पैठ है। अकबरपुर लोकसभा सीट, फतेहपुर लोकसभा सीट और घाटमपुर विधानसभा सीट कुर्मी बाहुल्य है। यहां पर कुर्मी मतदाता किसी भी राजनीतिक पार्टी का गणित बिगाडने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूर्व सांसद के प्रथम आगमन में कांग्रेस का एक सक्रिय धड़ा शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा व उनके समर्थक नहीं दिखे। इसकी चर्चा कांग्रेसियों के बीच होती रही। दूसरी ओर शहर अध्यक्ष का कहना है कि वह रिश्तेदारी में शादी की वजह से शामिल नहीं हो सके। कई साथी कुंभ स्नान के चलते नहीं जा सके। वैसे वह कांग्रेस के सिपाही हैं, जिसे कांग्रेस टिकट देगी, उसे समर्थन देंगे।

--------------
इनसेट-
एक घंटा जाम रहा हाईवे
औंग। छिवली नदी पर पूर्व सांसद राकेश सचान के स्वागत में हाईवे जाम में जाम लग गया। इसमें दोनों रूट के वाहन लाइन से खड़े रहे। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। सदर अस्पताल के एंबुलेंस से मरीज चुन्नू को लेकर कानपुर जा रहे थे। इसके अलावा कई रोडवेज बसें भी जाम में फंसी रहीं। बसों में बैठे यात्री जाम से परेशान दिखाई दिए। एक घंटा बाद जाम खुला। तब वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed