फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   108 of the operation returned sighted

108 के आपरेशन कर लौटाई नेत्र ज्योति

Thu, 18 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूूराे/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 18 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
108 of the operation returned sighted
नगरीय विकास समिति के तत्वावधान में बुधवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 2156 रोगियों का परीक्षण किया गया। इसके बाद 108 मोतिया बिंद के रोगियों का आपरेशन हुआ। शिविर का शुभारंभ केंद्रीय अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने किया।
विज्ञापन


रोगियों व तीमारदारों से खचाखच भरे एक गेस्ट हाउस के पांडाल में मुख्य अतिथि ने कहा कि दलित उत्पीड़न के मामले यूपी सबसे आगे है। यह आंकड़े सरकारी हैं। इस मौके पर उन्होंने शिविर के आयोजकों की सराहना की। पूर्व लोकायुक्त एनके मेहरोत्रा ने कहा कि ऐसे कैंपों की समाज को आवश्यकता है। समाज का एक तबका ऐसा है, जो आपरेशन कराने की क्षमता नहीं रखता है। ऐसे लोगों की आंखों में रोशनी वापस दिलाकर समिति ने बेहतर कार्य किया है।
विज्ञापन


समिति का समाज हित में योगदान बहुत ही सराहनीय है। प्रधान न्यायाधीश सदस्य न्यायिक ट्रिब्युनल आरपी पांडेय ने कहा आंखों की रोशनी जाने के बाद सब कुछ छिन जाता है। इस शिविर के माध्यम से तमाम लोगों की आंखों में रोशन लौटेगी और उनके जीवन में प्रकाश की किरण फूटेगी। न्यूज पेपर एजेंसी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस त्रिपाठी, कैंट विधायक रीता बहुगुणा जोशी, एआईसीसी विभाकर शास्त्री, सीएमओ डा. विनय कुमार, हितेंद्र बहादुर सिंह, मणिप्रकाश दुबे, स्वामी विज्ञानानंद महराज, काजी ए शहर कारी फरीदउद्दीन, शहर काजी सईदुल इस्लाम उर्फ अब्दुल्ला भाई, ज्ञान गुरुवचन सिंह, पास्टर विमल कुमार डिल्लू, आरती त्रिपाठी, डा, चेतन कपूर आदि लोग शिविर में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed