फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   108 new housing units to be built in the Irrigation Colony at a cost of 32 crore.

Fatehpur News: सिंचाई कॉलोनी में 32 करोड़ से बनेंगे 108 नए आवास

Tue, 13 Oct 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
108 new housing units to be built in the Irrigation Colony at a cost of 32 crore.
फतेहपुर। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को जर्जर आवासों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। सिंचाई कॉलोनी परिसर में 108 नए आवास बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। करीब 32 करोड़ से बनने वाले इन आवासों के लिए अब बजट जारी होने का इंतजार है। धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

योजना के तहत बाबू संवर्ग और अन्य कर्मचारियों के लिए टाइप-वन और टाइप-टू श्रेणी के कुल 60 आवास बनाए जाएंगे। इसके लिए 130 वर्ग मीटर क्षेत्र निर्धारित किया गया है। इनमें 55 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के टाइप-वन के 24 और 75 वर्ग मीटर के टाइप-टू श्रेणी के 36 आवास शामिल हैं।
विज्ञापन

टाइप-वन आवासों में ड्राइंग रूम, बेडरूम, बालकनी, स्टोर, रसोई और दो शौचालय होंगे। वहीं, टाइप-टू आवासों में ड्राइंग रूम, दो बेडरूम, रसोई, शौचालय, स्टोर और बालकनी की सुविधा मिलेगी। नए आवास बनने से कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई खंड के एई नवाब सिंह ने बताया कि जर्जर आवासों के कारण कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नए आवासों के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। अब बजट मिलने का इंतजार है। धनराशि जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed