फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   धान खरीद बंद मिली तो केंद्र प्रभारी को फटकारा

धान खरीद बंद मिली तो केंद्र प्रभारी को फटकारा

Sun, 02 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
धान खरीद बंद मिली तो केंद्र प्रभारी को फटकारा
असोथर (फतेहपुर)। प्रयागराज के संभागीय खाद्य नियंत्रक (आरएफसी) व डीएम ने शनिवार को हाट शाखा खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


धान की खरीद बंद होने पर डीएम ने केंद्र प्रभारी को फटकारा और लक्ष्य के मुताबिक खरीद करने और वरीयता से किसानों के धान खरीदने के निर्देश दिए। वहीं किसानों ने केंद्र प्रभारी पर धान खरीद में परेशान करने का आरोप लगाया।

कस्बा के हाट शाखा में धान की खरीद न होने पर किसानों ने मुख्यमंत्री पोर्टल, आरएफसी इलाहाबाद को केंद्र प्रभारी की ऑनलाइन शिकायत भेजी थी। इसके बाद निरीक्षण करने पहुंचे आरएफसी दुर्गेश कुमार ने क्रय केंद्र में धान की तौल बंद पाई। केंद्र प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि गीले धान की तौल नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन


किसान धान को साफ करें, फिर धान की तौल कराई जाएगी। प्रगतिशील किसान जयदेव सिंह गौतम ने डीएम से कहा कि मंसूरी धान मानक के अनुसार होने की बात कही जाती है। फिर भी कस्बा के क्रय केंद्र में मंसूरी धान की ही तौल नहीं कराई जा रही है। क्रय केंद्र में ट्रैक्टर लाकर पंखा से धान की सफाई कराने को केंद्र प्रभारी कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जिन किसानों के पास ट्रैक्टर नहीं है। उनको किराया देकर ट्रैक्टर लाना पड़ेगा। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिया कि मिलर्स से बात करें। किसानों का धान वरीयता से खरीदा जाए।

जिन किसानों का धान क्रय केंद्र में लगा है। उसको तौला कराकर किसान के बैंक खाता में रुपया भेजा जाए। इस मौके पर डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव, एसडीएम प्रेमप्रकाश तिवारी, किसान गौरव सिंह, नीरज, राघवेंद्र, शैलेश कुमार मौजूद रहे।


धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया
हथगाम। कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह कस्बे का धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। धान खरीद केंद्र पर मंत्री ने किसानों से जानकारी ली। विपणन अधिकारी को सही तौल करने व तौल की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। धान खरीद केंद्र में 15 नवंबर से धन की खरीद की जा रही है, मगर अब तक केवल पांच सौ क्विंटल ही धान खरीद जा सका है। विपणन अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया यहां खरीद की तैयारी देर से हो पाई है।

आरएफसी और डीएम ने क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed