फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बोर्ड परीक्षा छह फरवरी से, जिले के 73 हजार बच्चे होंगे शामिल

बोर्ड परीक्षा छह फरवरी से, जिले के 73 हजार बच्चे होंगे शामिल

Sat, 28 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा छह फरवरी से, जिले के 73 हजार बच्चे होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी को शुरू होगी। 10 मार्च तक चलने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जिले के 73 हजार 160 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा 15 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होते ही माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारी में जुट गया है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बोर्ड परीक्षा 2018 का कार्यक्रम शुक्रवार को घोषित कर दिया है। बोर्ड परीक्षा में जिले से हाईस्कूल के कुल 41761 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इंटरमीडिएट के कुल 31399 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस तरह से जिले के कुल 73160 बच्चे परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा 2017 में जिले में कुल 144 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद स्तर से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होना है। इसके लिए पहले ही परिषद ने जिला स्तर से सभी माध्यमिक स्कूलों का डाटा आनलाइन करा लिया है। इसके तहत स्कूलों को ए, बी और सी तीन श्रेणी में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनलाइन डाटा के आधार पर ही परीक्षा केद्रों का निर्धारण किया जाना है। यहीं से केंद्रों में बच्चों का आवंटन भी होगा। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए परिषद ने सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य कर दिया है, जिन स्कूलों में कैमरे की व्यवस्था नहीं होगी, उन्हें किसी भी हालत मेें केंद्र न बनाने के निर्देश हैं।


डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित हो गया है। परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थियों का आवंटन भी शनिवार को प्राप्त हो जाएगा। इसके बाद विभाग परीक्षार्थियों के आवंटन का मिलान करेगा। अगर रिपीट या फिर मानक से अधिक दूर केंद्र का आवंटन हो गया है, तो विभाग उसका संसोधन करके परिषद को रिपोर्ट भेजेगा। उन्होंने इस बार परीक्षा केंद्र पिछले साल की अपेक्षा घटने की संभावना जताई।


बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे 73 हजार बच्चे
6 फरवरी से शुरू होगी, दस मार्च तक होगी परीक्षा
प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 नवंबर से शुरू होंगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed