फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   10 lakh fraud on the pretext of profit in online game

Fatehpur News: ऑनलाइन गेम में मुनाफे का झांसा देकर 10 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 28 Apr 2026 02:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
10 lakh fraud on the pretext of profit in online game
फतेहपुर। ऑनलाइन गेम में मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने आठ लोगों से करीब 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसपी के आदेश पर साइबर थाना पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के शाह गांव निवासी अंकित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अक्तूबर 2025 में उसकी मुलाकात बांदा जिले के तीन लोगों से हुई थी, जिनका फतेहपुर आना-जाना था। उन्होंने ऑनलाइन गेम के जरिए मुनाफा कमाने का लालच देकर एक लिंक से जोड़ दिया। अंकित ने अपने परिचित हर्षित गुप्ता, रोहित शुक्ला, सत्यम गुप्ता, विवेक शुक्ला, सुधीर शुक्ला, आनंद शुक्ला और बांदा जिले के सेमगरा निवासी कृष्णा तिवारी को भी उस लिंक से जोड़ दिया। सभी ने 3 अक्तूबर 2025 से 3 मार्च 2026 के बीच अलग-अलग तिथियों में कुल करीब 10 लाख रुपये बताए गए खातों में जमा कर दिए। शुरुआत में खाते में घाटा दिखाया गया, बाद में करीब 8 लाख रुपये का मुनाफा दिखने लगा। जब लोगों ने पैसा निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी और बाद में मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिए।पीड़ित जब आरोपियों की तलाश में बांदा पहुंचे तो उनका कोई पता नहीं चला। शिकायत के बाद अब दो अलग-अलग नंबरों से कॉल कर केस वापस लेने की धमकी भी दी जा रही है। साइबर प्रभारी कमर खान ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

फोटो परिचय। मृतक सुंदरम दुबे की फोटो फाइल तथा विलखते परिजन व बस्ती के लोग

फोटो परिचय। मृतक सुंदरम दुबे की फोटो फाइल तथा विलखते परिजन व बस्ती के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed