फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Zilla Panchayat president becomes Jnanadevi of SP

सपा की ज्ञानदेवी बनीं जिला पंचायत अध्यक्ष

Wed, 23 Aug 2017 12:13 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Wed, 23 Aug 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Zilla Panchayat president becomes Jnanadevi of SP
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर विजयी रहीं ज्ञान देवी कठेरिया को प्रमाणपत्र देते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उप चुनाव में सपा की ज्ञानदेवी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजकुमारी को 11 वोट से हरा कर जीत दर्ज की है। ज्ञानदेवी को 20, राजकुमारी को 9 वोट मिले, जबकि 1 वोट निरस्त हो गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने परिणाम की घोषणा कर विजय हुई ज्ञानदेवी को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में मतदान हुआ। कचहरी तिराहा, भारत माता मंदिर और कचहरी जाने वाले मार्ग को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया। 10 बजे के बाद वकील, न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी व प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा किसी को कचहरी तिराहे से कलक्ट्रेट गेट से प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन


11 बजे से मतदान शुरू हुआ। 11:07 मिनट पर राजेपुर ब्लाक प्रमुख सुबोध यादव प्रत्याशी ज्ञानदेवी और 15 जिला पंचायत सदस्यों को मतदान कराने के लिए गाड़ियों से लेकर कचहरी तिराहे पर पहुंचे। यहां पर सभी सदस्यों को वोटर लिस्ट से शिनाख्त करने के बाद प्रवेश दिया गया। कलक्ट्रेट परिसर में मतदान को जाने से पहले गेट पर सभी सदस्य मतदाताओं के मोबाइल फोन व अन्य सामग्री को बाहर रखवा कर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी के साथ गए किशनपाल सिंह ने सबसे पहले वोट डाला। इसके बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सगुना देवी, विजय यादव, गीता पत्नी रोहिताश समेत अन्य सदस्यों ने डीएम न्यायालय परिसर में एक-एक कर जाकर मतदान किया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजकुमारी 11:44 मिनट पर छह सदस्यों को लेकर मतदान करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंची। इन सभी सदस्यों ने मतदान किया। इसके बाद पूनम सिंह ने पहुंच कर मतदान किया। 3 बजे मतगणना शुरू हुई। 3:25 बजे पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने ज्ञानदेवी कठेरिया के 11 वोटों से विजय होने की घोषण कर प्रमाण पत्र दिया।   

सबसे अंत में ज्ञान देवी ने डाला वोट
फर्रुखाबाद। शुरुआत में तेजी के बाद सन्नाटा छा गया। इसके बाद 12:30 बजे सुमन यादव और श्यामा यादव ने पहुंच कर मतदान किया। 12:54 बज गीता पत्नी उदयपाल,1:50 मिनट पर प्रदीप यादव, जुवैरिया बेगम और डा. सुरभि गंगवार ने पहुंच कर मतदान किया। अंत में सपा प्रत्याशी ज्ञानदेवी कठेरिया ने 1:59 मिनट पर मतदान किया।

गलत अंक लिखने से एक मत हुआ निरस्त
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पर के उपचुनाव में 30 सदस्य मतदाता है। मतगणना के दौरान ज्ञानदेवी के पक्ष में किए गए मतदान में एक मतदाता ने मतपत्र में गलत अंक लिख दिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि मतदान करने के दौरान एक मतदाता ने गलत अंक  लिख दिए थे। इस कारण निरस्त कर दिया गया है।


इन सदस्यों ने किया मतदान
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सगुना देवी, भजन लाल, किशन पाल सिंह, उमेश यादव, रश्मि यादव, गीता पत्नी रोहिताश, आशोदेवी, लक्ष्मी रीटा, छाया कुशवाहा, नीलेश यादव, रतीराम, रवींद्र सिंह, मनोज मिश्रा, विजय यादव, सुमन लता, प्रदीप यादव, गीता पत्नी उदयपाल, जुवैरिया बेगम, सुमन यादव, श्यामादेवी, डा. सुरभि गंगवार, रमेश राजपूत, प्रतिवन, सुरेश वर्मा, रिंकी कुमारी, शकुंतला राजपूत, ममता राजपूत, पूनम सिंह, भाजपा समर्थित प्रत्याशी राजकुमारी, सपा समर्थित प्रत्याशी ज्ञानदेवी ने मतदान किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed