फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youths riding a Bolero beat up and robbed a liquor contractor and a salesman

Farrukhabad News: बोलेरो सवार युवकों ने शराब ठेकेदार व सेल्समैन को पीटकर लूटा

Sun, 21 Sep 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 21 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Youths riding a Bolero beat up and robbed a liquor contractor and a salesman
फोटो-13, कादरीगेट थाने में बैठे घायल शराब ठेकेदार और सेल्समैन। संवाद
फर्रुखाबाद। देसी शराब की दुकान के सामने खड़ी बोलेरो हटाने की कहने पर युवकों ने ठेकेदार और सेल्समैन को पकड़कर पीटा। सेल्समैन की जेब से 20 हजार रुपये भी लूट ले गए।
विज्ञापन

ठेकेदार के कपड़े भी फट गए। पुलिस ने आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया है। कादरीगेट थाने के गांव चांदपुर निवासी मनोज कुमार का अमेठी कोहना में देसी शराब का ठेका है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह दुकान पर बैठे थे।
विज्ञापन

कन्नौज के सिकंदरपुर कस्बा निवासी सेल्समैन रविंद्र कुमार बिक्री कर रहा था। उसी समय अमेठी कोहना के ही कुछ युवकों ने दुकान के सामने सटाकर बोलेरो खड़ी कर दी। ठेकेदार मनोज ने युवकों से दुकान को छोड़कर बोलेरो आगे-पीछे खड़ी करने की बात कही, तो वह गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मना करने पर मनोज पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट होती देख पहुंचे सेल्समैन को भी पीटा और उसकी जेब से बिक्री के 20 हजार रुपये भी निकालकर ले गए। मारपीट में मनोज गुप्ता के कपड़े भी फट गए।

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी भाग गए। इसकी सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी के भाई को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट हुई है। रुपये ले जाने के मामले की जांच की जा रही है। आरोपी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed