{"_id":"660711ba2a3819bf28076d86","slug":"youths-dead-body-found-hanging-from-a-tree-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-109800-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: लाठी-डंडों व सरिया से पीटने में आठ के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: लाठी-डंडों व सरिया से पीटने में आठ के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिलाओं से गाली गलौज करने के विरोध में लाठी-डंडों से हमला करने में पुलिस ने आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मारपीट में घायल हुए लोगों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूतगंज निवासी नीलू के परिवार की महिलाएं गुरुवार शाम दरवाजे के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान रास्ते से निकल रहे अजीत, दिनेश, दिलीप ने महिलाओं को देखकर गाली गलौज की। जानकारी होने पर नीलू भाई घनश्याम के साथ अजीत व उनके दोनों भाइयों के खिलाफ उलाहना देने गए। इस पर अजीत, दिनेश, दिलीप,आदर्श उर्फ दिवारी, दीपक, कुलदीप, दिनेश, शशि सहित कुछ अन्य लोगों ने लाठी-डंडों व सरिया से हमला कर घनश्याम व नीलू को लहूलुहान कर दिया।
शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर आए। उन्हे देख यह लोग वहां से भाग गए। पुलिस ने नीलू की तहरीर पर अजीत सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घायल नीलू व घनश्याम का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।