फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth's body found hanging, neighbour accused of murder

Farrukhabad News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पड़ोसी पर हत्या का आरोप

Thu, 25 Sep 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 25 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging, neighbour accused of murder
फर्रुखाबाद। आरमपुर गांव से कुछ दूर मंगलवार रात पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। पुलिस अफसरों ने रात में ही जांच पड़ताल कर शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव घर लाया गया तो परिजनों व रिश्तेदारों ने पड़ोसी पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। मऊदरवाजा थाने के आरमपुर निवासी विजेंद्र शाक्य (32) का शव गांव से कुछ दूर मंगलवार देर रात पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर पोस्टमार्टम कराया।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रात में कुछ दूर एक व्यक्ति का तेरहवीं संस्कार था। सभी परिजन वहीं गए थे। वहीं एक पड़ोसी का आरोप है कि वह रात में अपना घर देखने आए तो विजेंद्र वहां से गेहूं चुरा रहा था। उसे पकड़ा तो वह धक्का देकर भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पर मेडिकल कालेज चौकी पुलिस ने गांव में जांच पड़ताल की। इस पर विजेंद्र घर से लापता हो गया। देर रात खेतों की ओर से आए ग्रामीणों ने शव लटका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो पत्नी पूनम, भाई सुरेंद्र और रिश्तेदार पड़ोसी पर शक हत्या कर शव लटकाने का शक जाहिर करते हुए गाली गलौज करने लगे। इससे वहां मौजूद ग्रामीण कुछ ही देर में अपने घरों में चले गए। रात होने पर परिजन चंद रिश्तेदारों के साथ अंतिम संस्कार करने शव पांचाल घाट ले गए। ग्रामीण इसमें शामिल नहीं हुए।

भाई सुरेंद्र ने बताया कि उसके एक बेटा और एक बेटी है। भाई पल्लेदारी और मजदूरी करके परिवार पालता था। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed