{"_id":"65c28c7149d91b9821032cff","slug":"youth-sent-to-jail-for-theft-by-breaking-the-lock-of-house-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-108023-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मकान का ताला तोड़कर चोरी करने में युवक को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मकान का ताला तोड़कर चोरी करने में युवक को जेल भेजा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मकान का ताला तोड़कर रुपये चोरी कर रहे युवक को गृहस्वामिनी व आसपास के लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए युवक के पास से एक हजार रुपये बरामद किए।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी पारुल दीक्षित पांच फरवरी को पुत्री के साथ बाजार गई थीं। लगभग दो बजे एक युवक ने मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। वह अंदर घुसकर चोरी कर रहा था। उसी दौरान पारुल आ गई।
पारुल के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह मोहल्ला नगला नैन निवासी अरविंद है। पुलिस अरविंद को कोतवाली ले आई। पुलिस ने पारुल की तहरीर पर अरविंद के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। अरविंद के पास से पुलिस ने चुराए गए एक हजार रुपये बरामद कर लिए। अरविंद को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। (संवाद)