{"_id":"6171aaad16a89727b51d9dd4","slug":"youth-s-condition-deteriorated-in-police-custody-got-admitted-farrukhabad-news-knp659583072","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत में युवक की हालत बिगड़ी,कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत में युवक की हालत बिगड़ी,कराया भर्ती
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। मौसी के घर गए युवक की उसके देवर के साथ मारपीट हो गई। शिकायत पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को थाने ले आई। गुरुवार को थाने में एक युवक की हालत बिगड़ी तो पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस ने एनसीआर दर्ज की। शाम को दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव टांडा बहरामपुर निवासी ललित कुमार की मौसी राजरानी नगरिया देवधरापुर में रहती हैं। ललित बुधवार शाम मौसी राजरानी को बुलाने उसके घर गया था। करीब चार बजे वहां राजरानी के देवर नन्हे लाल ललित के साथ गाली गलौज करने लगा। इसी को लेकर दोनों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस मौके से नन्हे लाल को पकड़ कर थाने ले आई। गुरुवार सुबह पुलिस ने टाडा बहरामपुर निवासी ललित के दो परिजनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस हिरासत में बैठे नन्हे लाल की सुबह करीब 11 बजे अचानक तबियत बिगड़ गई। इस पर पुलिसकर्मियों ने नन्हे को सीएचसी में भर्ती कराया।
अस्पताल में दो सिपाही उसके पास तैनात रहे। ललित ने नन्हे लाल के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। इसमें कहा कि वह मौसी को बुलाने उसके घर गया था। मौसी का देवर नन्हे लाल किसी बात को लेकर रंजिश मानता है। इसी को लेकर उसने मारपीट कर दी। नन्हे लाल की तहरीर पर पुलिस ने ललित व कश्मीर के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। शाम को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।