{"_id":"5dc16cb58ebc3e5b2f544223","slug":"youth-raped-girl-accused-absconding-farrukhabad-news-knp5238180191","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने बालिका से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने बालिका से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। पड़ोसी युवक सोमवार देर शाम को नाना के घर रह रही नौ वर्षीय बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर बुला ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर युवक भाग गया। बच्ची रोती हुई घर पहुंची और घटना की जानकारी दी।
इसके बाद रात में गांव में इस प्रकरण पंचायत चलती रही। मंगलवार को पीड़िता की नानी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया।
जनपद एटा थाना जैथरा के एक गांव निवासी बच्ची के पिता की काफी पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से बालिका अपनी मां के साथ अपने नाना के घर नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रह रही है। सोमवार देर शाम को बच्ची उसकी मां व नानी घर में थीं। तभी पड़ोसी 20 वर्षीय रंजीत उसे खिलाने के बहाने से अपने घर बुला ले गया। रंजीत ने वहां उससे दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
बच्ची रोती हुई घर पहुंची और मां और नानी को जानकारी दी। बदनामी की बात कहकर रात भर पंचायत चलती रही। मंगलवार सुबह नानी ने रंजीत के खिलाफ नातिन से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और आरोपी की तलाश में दबिश दी। आरोपी घर पर नहीं मिला। एसओ वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे पकड़ा जाएगा।