{"_id":"6281395d31e7a81ec2184ba5","slug":"youth-killed-in-tractor-collision-two-injured-farrukhabad-news-knp696961979","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अस्पताल में भर्ती पत्नी की दवा लेने जा रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि दो साथी घायल हो गए।
मऊदरवाजा थाने के अर्रापहाड़पुर गांव निवासी रंजीत यादव (22) की पत्नी चुन्नी देवी ने शनिवार को बरौन अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया था। पति रंजीत, गांव के ही दीपक चौहान और अरविंद के साथ बाइक से रात करीब साढ़े 10 बजे जसमई दवा लेने जा रहा था।
कायमगंज बाईपास पर स्थित रेस्टोरेंट के सामने पीछे से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां रंजीत को मृत घोषित कर दिया गया। दीपक और अरविंद का इलाज चल रहा है। रंजीत हेलमेट लगाए हुए था। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रंजीत छह भाइयों में सबसे छोटा था। मुकेश यादव, संजू, रणजीत, करू, उमेश और मां निर्मला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। अस्पताल में भर्ती पत्नी चुन्नी बार-बार पति के बारे में पूछ रही है, मगर परिजन उसे टाल रहे हैं। रणजीत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।