फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth killed in Kasganj, charged with murder

कासगंज में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 03 Mar 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Youth killed in Kasganj, charged with murder
उपेंद्र की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवरई मठ निवासी युवक की उसकी भाभी के मायके कासगंज जनपद में मौत हो गई। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। कासगंज जनपद की सहावर थाना पुलिस ने शक के आधार पर गांव के दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन

गांव शिवरई मठ निवासी उपेंद्र राजपूत (26) सोमवार को अपनी भाभी नीलम पत्नी नरेंद्र सिंह को लेकर बाइक से उनके मायके कासगंज जनपद के थाना सहावर क्षेत्र के गांव गनेशपुर गया था। भाभी को उनके मायके छोड़कर उपेंद्र पास के गांव रामचेतवनी में लगे मेले में जाने की कहकर घर से निकल गया।
विज्ञापन

रास्ते में गांव फतेहपुर के पास नहर किनारे वह बेहोश पड़ा था। दोपहर बाद जब उपेंद्र की भाभी ने उनके मोबाइल पर फोन किया तो किसी राहगीर ने काल रिसीव की और बताया कि युवक यहां बेहोश पड़ा है। इस पर परिजन के साथ-साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को सहावर सीएचसी ले जाया गया, वहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की छानबीन शुरू की। परिजनों ने बताया कि उपेंद्र की मौत से पहले उसके गांव से एक युवक की उसके मोबाइल काल आई थी।
इस पर उस युवक की पुलिस ने तलाश शुरू की तो वह युवक व उसका एक और साथी घटनास्थल के आसपास मिल गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
उपेंद्र के भाइयों का कहना है कि उपेंद्र की हत्या की गई है। हत्यारोपियों ने गांव के युवकों को इस्तेमाल कर फोन कराकर बुलवाया। युवक के सिर व पैर में चोट के निशान बताए गए।

पत्नी ज्योति का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उनकी डेढ़ वर्ष की पुत्री अनन्या है। उपेंद्र बीएससी करने के बाद एलएलबी की तैयारी कर रहा था।
वह तीन भाई हैं बड़े भाई नरेंद्र सिंह आवास विकास फर्रुखाबाद में नौकरी करते हैं। सुरेंद्र सिंह व उपेंद्र गांव में पिता के साथ खेती में काम करते थे। फिलहाल सहावर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिवार के कुछ लोग मुकदमा दर्ज कराने के लिए सहावर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed