फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth hunting in Ganga left the boat and half a sack of fish and ran away

Farrukhabad News: गंगा में शिकार करते युवक नाव व आधी बोरी मछली छोड़कर भागे

Fri, 06 Oct 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Youth hunting in Ganga left the boat and half a sack of fish and ran away
फर्रुखाबाद। जलदान कर नाव से गंगा पार कर रहे गोरक्षा प्रकोष्ठ के नेता को मछली का शिकार करते कुछ लोग दिखाई दिए। उन्होंने पीछा किया, तो वह नाव को किनारे छोड़कर भाग गए। नाव में आधी बोरी मछली और जाल बरामद हुआ। मछलियों को गंगा में छुड़वाकर नाव को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। कहा कि यही इनके लिए दंड है। वह प्रशासन से शिकायत कर रोक लगवाएंगे।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब 11 बजे गोरक्षा प्रकोष्ठ के नेता सचिन शर्मा पांचाल घाट पर जलदान कर नाव से गंगा पार कर रहे थे। उसी समय एक नाव में दो युवक गंगा के बीच में मछलियों का शिकार करते दिखे। उन्होंने अपनी नाव से ही उनका पीछे किया, तो दोनों शिकारी नाव को गंगा किनारे छोड़कर भाग गया। घाट पर मौजूद गंगा भक्तों की मदद से नाव की तलाशी ली, तो उसमें आधी बोरी मछलियां और मछली मारने का जाल बरामद हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने मछलियों को गंगा में छोड़ दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने शिकारियों की नाव पलटकर क्षतिग्रस्त कर दी। सचिन शर्मा ने बताया कि गंगा में शिकार प्रतिबंधित है। वह इसकी प्रशासन से शिकायत करेंगे। शिकार पर पूरी तरह रोक लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed