फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth found hanging on noose, accused of murder

फंदे पर लटका मिला युवक, हत्या का आरोप

Mon, 14 Jun 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Youth found hanging on noose, accused of murder
फंदे पर लटका मिला युवक, हत्या का आरोप
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। युवक का शव सोमवार की सुबह गांव से कुछ दूर पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
गांव दुर्जनपुरवा निवासी सुनील मिश्रा (40) हरियाणा के गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन में वह 11 मई को घर आया था। 12 मई को गांव के एक व्यक्ति से सुनील का जमीन की रंजिश में विवाद हो गया। गांव के लोगों ने बीचबचाव कर दोनों को शांत करा दिया था।
विज्ञापन

सुनील की पत्नी सुनीता बेटी आस्था व बेटे यश के साथ आठ दिन पहले जिला हरदोई थाना अरवल के गांव कितियापुर मायके चली गई थी। रविवार रात सुनील ने घर में खाना खाया और सो गया। सोमवार सुबह जब परिजन जागे तो गांव के लोगों ने बताया कि सुनील घर से 40 मीटर दूर नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर भाई सोनू व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों की सूचना पर कोतवाल जय प्रकाश पाल व सरह चौकी इंचार्ज घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर जमीन की रंजिश में सुनील की हत्या करने का आरोप लगाया। पति की मौत की जानकारी पर सुनीता बच्चों के साथ रोते हुए मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि सुनील का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन गांव के एक ग्रामीण पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed