फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   youth

मलेशिया में मंगेश रत्ना ने जीता रजत पदक

Wed, 25 Dec 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
youth
मंगेश रत्ना सिंह। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मलेशिया में दो से सात दिसंबर तक हुए 21वें एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हेमर थ्रो में फर्रुखाबाद की मंगेश रत्ना सिंह ने रजत पदक जीता है। मंगेश ने जिले का नाम मलेशिया में भी रोशन किया है। इससे ससुराल वाले बहुत खुश हैं। पूर्व सैनिक ससुर ने पुत्रवधू की जीत पर खुुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

गांव जनैया सठैया निवासी वायुसेना से सेवानिवृत्त रामवीर सिंह का पुत्र कर्मवीर और पुत्रवधू मंगेश रत्ना सिंह मुंबई में रहते हैं। पुत्र कर्मवीर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और पुत्रवधू मंगेश रत्ना सिंह रेलवे में सीनियर टीटीई के पद पर तैनात है। मंगेश रत्ना सिंह एथलेटिक्स की खिलाड़ी हैं। मलेशिया में 2 से सात दिसंबर तक एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप हुई। इसमें भारत का प्रतिनिधित्व मंगेश रत्ना सिंह ने किया था। उन्होंने एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में हेमर थ्रो में दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता।
विज्ञापन

मंगेश रत्ना सिंह का मायका एटा जिले में है। पुत्रवधू के मेडल जीतने पर पूर्व सैनिक ससुर व परिवार के अन्य लोगों ने खुशी का इजहार किया। गांव के लोग भी पूर्व सैनिक की पुत्रवधू के जीत पर खुश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व सैनिक की पुत्रवधू ने मलेशिया तक जिले और गांव का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed