फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth excited, MA student took nomination papers

राजनीति व नेतृत्व की पाठशाला बनने को तैयार पंचायतें

Wed, 07 Apr 2021 09:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Youth excited, MA student took nomination papers
कमालगंज ब्लाक कार्यालय परिसर में नामांकन पत्र लेने को लाइन में खड़ी छात्रा। - फोटो : FARRUKHABAD
युवा उत्साहित, एमए की छात्रा ने लिया नामांकन पत्र
विज्ञापन

कमालगंज। पंचायत चुनाव के माध्यम से तमाम युवा राजनीति का ककहरा पढ़ने के लिए तैयार हैं। इसी क्रम में गदनपुर देवराजपुर निवासी एमए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने बुधवार को बीडीसी के लिए नामांकनपत्र लेकर चुनाव मैदान में उतरने का एलान किया। उसकी बहन व अन्य परिजनों ने हौसला बढ़ाया। इसके अलावा भी ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्र खरीदने के लिए लगी पुरुषों की लाइन में भी अधिकांश युवा नजर आए।
एक समय शिक्षण संस्थाओं में गठित होने वाले छात्र संघ राजनीतिक नेतृत्व की प्रथम पाठशाला हुआ करते थे। जिले के छात्र संघों से भी निकलकर कई लोगों ने पंचायतों और इससे आगे भी डंका बजाया है। अब छात्र संघ का गठन नहीं होता। ऐसे में अब युवक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के माध्यम से राजनीतिक सफर का आगाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसका उदाहरण बनी गदनपुर देवराजपुर निवासी 22 वर्षीय छात्रा शिवानी। वह बड़ी बहन व पिता के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद के लिए नामांकन पत्र लेने ब्लॉक कार्यालय पहुंची। नामांकन पत्र के प्रपत्र लेने के बाद बताया कि वह सागर सिंह सोमवती महाविद्यालय बहोरिकपुर से गृह विज्ञान विषय से एमए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की खुशहाली के लिए पंचायतों में युवा जोश महत्वपूर्ण हो सकता है। उसने चुनाव में उतरने के लिए परिजनों से कहा तो वे सहर्ष तैयार हो गए। बहन तो साथ ही आई है। जनता ने समर्थन दिया तो वह क्षेत्र पंचायत को और अधिक प्रभावी वनाने के लिए कार्य करेगी। इसके अलावा भी नामांकन पत्र खरीदने वालों में अधिकांश युवा चेहरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed