फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth employment is discussed in the dialogue of intellectuals

Farrukhabad News: प्रबुद्धजनों के संवाद में युवाओं के रोजगार की बात

Sat, 13 Sep 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 13 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Youth employment is discussed in the dialogue of intellectuals
फोटो-29, कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत @ 2047 की अवधारणा पर प्रबुद्धजनों व जनप्रतिनिधियों में संवार व विचार गोष्ठी हुई। इसमें किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा लिंक एक्सप्रेसवे में अधिग्रहित जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने का सुझाव दिया गया। गोष्ठी के दौरान सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें बेहतर मंडी की सुविधा उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कासगंज से अलीगढ़ तक नई रेलवे लाइन बनाने व जिले को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने का सुझाव दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन के सर्किल रेट बढ़ाने, स्वयं सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध कराने व युवाओं को रोजगार देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जरदोजी ब्लॉक प्रिंटिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण कराने व आधुनिक खेती को बढ़ावा देने व कृषकों को बाजार उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। विधायक सुशील शाक्य ने कायमगंज से फर्रुखाबाद बाईपास पूर्ण कराने, गंगा के किनारे एक और बाईपास बनाने, बाढ़ रोकने के उपाय करने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सीसी रोड बनाने का सुझाव दिया।
उन्होंने एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने और चीनी मिल कायमगंज की क्षमता वृद्धि करने का भी सुझाव दिया। इस मौके पर गोष्ठी में जिलाधिकारी आशुतोष कमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ आदि अधिकारी मौजूद रहे।


एटा-अलीगंज- फर्रुखाबाद रोड का चौड़ीकरण कराने का सुझाव
विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने मेडिकल कालेज की सुविधा उपलब्ध कराने, नमकीन उद्योग को ओडीओपी से जोड़ने का सुझाव दिया। विधायक डॉ. सुरभि ने इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने, एटा-अलीगंज- फर्रुखाबाद रोड का चौड़ीकरण कराने, चीनी मिल का उच्चीकरण कराने, लोहिया अस्पताल का उच्चीकरण कराने व पितौरा फ्रूट फैक्टरी को दोबारा शुरू करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed