फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth dies in vehicle collision

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 12 Jul 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 12 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in vehicle collision
फर्रुखाबाद। रिश्तेदारी में आए युवक की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक के जेब में मिले मोबाइल नंबर पर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

जिला हरदोई के कोतवाली सवायजपुर क्षेत्र के गांव कौड़ियादाना निवासी उर्मेश (24) पुत्र जर्नादन पाल रिश्तेदारी में मोहम्मदाबाद आए थे। इटावा-बरेली हाईवे पर बघार के पास शुक्रवार को वाहन की टक्कर से उर्मेश पाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी लेने पर मृतक की पैंट की जेब में एक पर्ची निकली, जिसमें मोबाइल नंबर लिखा था।
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल नंबर पर कॉल कर उसके परिजनों को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पिता जनार्दन पाल व संदीप कुमार आदि परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह प्राइवेट नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि उर्मेश रिश्तेदारी में गया था। पुलिस ने सूचना दी कि उर्मेश की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई है। मृतक की मां जगरानी का रो-रोकर बुरा हाल हैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed