फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth dies in suspicious condition, dead body taken to Delhi

संदिग्ध हालत में युवक की मौत, दिल्ली ले गए शव

Thu, 31 Dec 2020 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious condition, dead body taken to Delhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दिल्ली से यहां पहुंचे एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कुछ लोगों ने आनन-फानन में गेट के पास एंबुलेंस लगाकर उसमें शव रखवा दिया। इसके बाद एंबुलेंस शव लेकर चली गई। किसी भी बाहरी व्यक्ति को आसपास नहीं आने दिया। पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई।

शहर कोतवाली और साहबगंज चौराहा जाने वाले मार्ग पर सुतहट्टी बाजार में एक तीन मंजिला कोठी है। उसके मालिक दिल्ली में परिवार सहित रहते हैं। उनका पौत्र बुधवार को यहां आया था। वह अपने मकान में था। कुछ दोस्तों ने उसे फोन किया, तो फोन रिसीव नहीं हुआ। बताते हैं कि मकान की एक चाबी उनके ही परिवार के कुछ सदस्यों के पास यहां रहती है। वही लोग जब दोपहर दो बजे चाबी से ताला खोलकर अंदर गए, तो शव फंदे पर लटका देेखा। इससे परिवार से जुड़े अन्य लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना नहीं दी गई। सवा तीन बजे एक एंबुलेंस बुलवाकर परिवार से जुड़े कुछ लोगों ने मकान की घेराबंदी करके रोड पर आवागमन बंद कर दिया। इसके बाद एंबुलेंस गेट के पास लगाकर मकान का दरवाजा खोला गया। तब कुछ युवक दूसरी मंजिल से शव लेकर नीचे आए और एंबुलेंस में रखकर दिल्ली ले गए। घुमना चौकी प्रभारी शिवशंकर प्रताप तिवारी ने बताया, पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed