फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth dies in flood water, two survive

Farrukhabad News: बाढ़ के पानी में घुसे युवक की मौत, दो बचे

Mon, 17 Jul 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 17 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in flood water, two survive
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। बाढ़ के पानी में घिरे गांव में मवेशी चराने गए बहनोई की पानी में डूबने से मौत हो गई। साले ने किसी तरह अपनी जान बचाई। गोताखोरों ने एक घंटे बाद शव को बाहर निकाल पाया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव जोगराजपुर निवासी संतोष शर्मा की पुत्री अमिता का दो वर्ष पहले थाना नवाबगंज के गांव उखरा निवासी सुरजीत (22) से विवाह हुआ था। सुरजीत शनिवार शाम ससुराल आया था। गांव में गंगा की बाढ़ का पानी चारों ओर भरा हुआ है। रविवार को चचेरे साले अभिषेक व आलोक गांव के अन्य लोगों के साथ मवेशी चराने के लिए निकले। बहनोई सुरजीत भी सालों के साथ मवेशी चराने चला गया। रास्ते में आलोक, अभिषेक व सुरजीत गंगा के पानी से निकल रहे थे।
विज्ञापन

अचानक गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे। आलोक व अभिषेक किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन सुरजीत डूब गया। सूचना पर पत्नी अमिता सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। एसडीएम गजराज सिंह भी पुलिस के साथ मौके पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने गोताखारों को लाकर पानी में उतारा। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखारों ने सुरजीत के शव को बाहर निकाल लिया। सुरजीत गांव में परचून की दुकान किए था। उसके छह माह का एक पुत्र है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। सुरजीत की मौत से मां जावित्री, पत्नी अमिता व भाई रंजीत, रामजीत का रो-रोकर बेहाल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed