{"_id":"6687179d287e44dac50abe64","slug":"youth-dies-in-accident-in-noida-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-113066-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नोएडा में युवक की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नोएडा में युवक की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
कंपिल। नोएडा में हुई मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत से परिजन बेहाल हो गए। युवक की 11 जुलाई को जनपद शाहजहांपुर में बरात जाने वाली थी। सूचना पर परिजन नोएडा के लिए रवाना हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव त्यौरखास निवासी शिव ओम शर्मा का इकलौता पुत्र अंकित शर्मा (30) नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था। फालिस का अटैक पड़ने से शिवओम चलने-फिरने को लाचार हैं। पुत्र अंकित ही घर में कमाने वाला था। गुरुवार को अंकित स्कूटी से कंपनी में काम करने के लिए जा रहा था। नोएडा सेक्टर 39 के पास कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। चालक कार सहित वहां से भाग गया। राहगीरों ने अंकित को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित कर दिया।
अंकित की मौत की खबर से परिजन बेहाल हो गए। मां कृष्णा देवी, बहन रुचि, शिल्पी सहित परिवार के लोग रोने-पीटने लगे। अंकित की जनपद शाहजहांपुर से शादी तय हुई थी। 11 जुलाई को उसकी बरात जाने वाली थी। परिवार के लोग शादी की तैयारी में लगे थे। ऐसे में मौत की खबर मिलने से परिजन नोएडा के लिए रवाना हो गए।