{"_id":"5dac556c8ebc3e93b24e4e40","slug":"youth-dies-due-to-current-in-11-kv-pole-farrukhabad-news-knp520845646","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 केवी पोल में करंट आने से युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 केवी पोल में करंट आने से युवक की हुई मौत
विज्ञापन
मृतक अवनीश के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : FARRUKHABAD
गंगा किनारे स्थित मौनी आश्रम के पास लगे 11 केवी पोल पर गिरी साइकिल को उठाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। उसके पैर झुलस गए और पास मेें पड़ी पतेल में आग लग गई। आश्रम के लोगों ने उपकेंद्र पर सूचना देकर बिजली बंद कराई। गांव वालों के साथ घरवाले मौके पर पहुंचे। विद्युत निगम का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं गया।
थाना क्षेत्र के गांव कासिमपुर तराई निवासी अवनीश (35) रविवार सुबह ढाईघाट गंगा किनारे से पतेल लेने साइकिल से गया था। मौनी बाबा आश्रम के पास लगे 11 केवी के पोल के पास उसने साइकिल खड़ी कर दी और पतेल काटने चला गया। कुछ देर बाद वह पतेल लेकर लौटा तो उसकी साइकिल पोल के सहारे गिरी पड़ी थी।
अवनीश साइकिल उठाते समय करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में उसके पैर झुलस गए, साइकिल के टायर जल गए और वहीं पड़ी पतेल में भी आग लग गई।
विज्ञापन
घटना देखकर मौनी बाबा आश्रम के कुछ लोग मौके पर आए। उन्होंने उपकेंद्र पर जानकारी देकर बिजली बंद कराई। पत्नी रेनू, मां लीलावती, तीन छोटे-छोटे बच्चों और गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों की मानें तो 11 केवी पोल का इंसूलेटर दो दिन पूर्व फट जाने से तार अर्थिंग से छूने लगा था। इससे पोल में दो दिन से करंट आ रहा था। विद्युत उपकेंद्र कायमगंज ग्रामीण की मशीनों का ट्रिपिंग सिस्टम ठीक न होने से बिजली चालू रही। घटना होने की जानकारी पर डर के कारण जेई खुद मौके पर नहीं गए और उन्होंने लाइनमैन को जाने को कहा।
लाइनमैन भी डर के कारण मौके पर नहीं गए। अवर अभियंता विवेक सोनकर ने बताया कि इंसूलेटर फटने से 11 केवी तार अर्थिंग से छू रहा था। लाइन ट्रिप न होने से पोल में करंट आ गया। पोल के पास साइकिल खड़ी थी। उसमें भी करंट आने से युवक की मौत हो गई। युवक के परिवार वालों को मुआवजा दिलाया जाएगा।