{"_id":"6765b85848a230253d0e74ae","slug":"youth-dies-due-to-car-collision-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-118808-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कार की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कार की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
कायमगंज। देर रात दोस्त को स्टेशन छोड़कर घर जा रहे युवक की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई।
जनपद कासगंज थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव बरा निवासी धीरज सिंह यादव अपनी ननिहाल कायमगंज क्षेत्र के गांव पपड़ी मिलकिया से बृहस्पतिवार की देर रात पैतृक गांव के दोस्त को स्टेशन छोड़कर घर जा रहा था। बाईपास रोड स्थित खान पेट्रोल पंप के पास कार की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को उसकी जेब से एक मोबाइल मिला। कई जगह फोन करने के बाद उसकी पहचान हुई। पूरी घटना हादसा स्थल के पास स्थित बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में युवक नशे की हालत में बीच सड़क पर झूम रहा था। तभी एक कार उसे रौंदती हुई निकल गई। पुलिस कार की तलाश में जुट गई है।
चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की फुटेज उन्हें मिल गईं हैं। कार की तलाश जारी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।