फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   youth died in suspicious circumstances

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Thu, 15 Jun 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 15 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
youth died in suspicious circumstances
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाने के मोहल्ला बिर्राबाग (मूल शीशमबाग फतेहगढ़) निवासी चंदन सक्सेना का पुत्र करन सक्सेना (22) को बुधवार देर शाम कुछ लोग ई-रिक्शा से घायल अवस्था में लेकर घर पहुंचे। परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन हंगामा करने लगे। उन्होंने करन की हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया। पिता चंदन सक्सेना ने बताया कि उनका पुत्र नरकसा स्थित एक पानी के प्लांट पर काम करता था। छह माह पहले उसने काम छोड़़ दिया था। इसके बाद वह अहमदाबाद घूमने चला गया। चार दिन पहले ही घर लौटा था। आरोप लगाया कि प्लांट मालिक और नौकर उसे ई-रिक्शा से ले गए। इसके बाद घायल अवस्था में लाए। मार्ग दुर्घटना में घायल होने की बात कही। उन्होंने बेटे करन की हत्या इन्हीं लोगों पर करने का आरोप लगाया। करन तीन भाइयों में बीच का था। बड़ा राहुल, करन और बहन पूजा है। मां मंजू का रो-रो कर बुरा हाल है। शव मोरचरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed