फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth died due to drowning in the pond

Farrukhabad News: तालाब में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Sun, 27 Nov 2022 07:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 27 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Youth died due to drowning in the pond
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
फर्रूखाबाद जिले के कमालगंज में भाई का शव लेकर गांव आए युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई। दूसरे दिन शनिवार को ग्रामीणों ने युवक का शव तालाब में पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन दिन में दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जीरागौर निवासी देशराज (40) अपने भाई शीशराम के साथ दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसका भाई अवधेश कुमार राजस्थान प्रांत के बीकानेर में स्थित एक भट्ठे पर नौकरी करता था। गुरुवार को अवधेश की भट्ठे पर तलैया में डूबने से मौत हो गई थी। इस पर देशराज भाई के शव को लेकर शुक्रवार को गांव पहुंचा।
विज्ञापन


यहां उसने परिजनों के साथ गंगा तट पर शव का अंतिम संस्कार किया। रात करीब आठ बजे देशराज घर से गांव में जाने की बात कहकर निकला, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने गांव के किनारे स्थित तालाब में शव उतराता देखा। मामले की सूचना पर दरोगा उमाकांत अवस्थी व रामलखन गौतम मौके पर पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शीशराम ने शव की शिनाख्त भाई देशराज के रूप में की। तीन दिन में घर में दो भाइयों की मौत से परिजनों में चीत्कार मचा रहा। देशराज की पत्नी प्रेमलता, पुत्र अभिषेक व पुत्री मोनिका रो-रोकर बेहाल हो गये। ग्रामीणों ने बताया कि देशराज को शराब के ठेके की ओर जाते देखा गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed