फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth beaten up upon arrival at SDM court for a hearing.

Farrukhabad News: एसडीएम कोर्ट में पेशी के लिए आए युवक को पीटा

Tue, 11 Aug 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten up upon arrival at SDM court for a hearing.
फर्रुखाबाद। मारपीट के मामले में गिरफ्तार युवक को पेशी के लिए एसडीएम कोर्ट ले जाने के दौरान परिसर में विपक्षियों ने पीट दिया। युवक ने पुलिस अभिरक्षा में लात-घूंसों से पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव दलजीत नगला निवासी लवीश कुमार ने रोहिला निवासी धर्मेंद्र व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रविवार रात प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि नौ अगस्त की शाम चार बजे फतेहगढ़ आते समय गांव बनपोई के पास आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। भीड़ लगने पर आरोपी धमकी देकर चले गए। पुलिस ने सोमवार को धर्मेंद्र का शांतिभंग में चालान कर दिया। उसे एसडीएम कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया। परिसर में विपक्षियों ने धर्मेंद्र को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने धर्मेंद्र को अभिरक्षा में लिया और कोतवाली ले गई। वहां धर्मेंद्र ने लवीश सहित छह नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि आरोपियों ने पेशी के लिए ले जाए जाने के दौरान पुलिस अभिरक्षा में उसे लात-घूंसों से पीटा। बताया जाता है कि शोर सुनकर एसडीएम भी वहां पहुंच गए और उसे बचाया। इनमें दो आरोपियों के खिलाफ कई आपराधिक मामले विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सदर संजय कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के बाहर मारपीट की गई है। पीड़ित को उन्होंने बुलाया और उसकी ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। फतेहगढ़ कोतवाल तेज सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र की ओर से तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed