फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youth and teen deaths by drowning in the river

गंगा में डूबने से युवक और किशोर की मौत

Fri, 31 Jul 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 31 Jul 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Youth and teen deaths by drowning in the river
शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में गुरुपूर्णिमा पर गंगा स्नान
विज्ञापन
करने गए किशोर और एक युवक डूब गए। गोताखोरों ने युवक का शव कुछ समय बाद निकाल लिया। जबकि देर शाम किशोर का शव भी मिल गया है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी राजेंद्र कुमार (30) पुत्र रामचंद्र सुबह करीब 8 बजे ढाईघाट पर गंगा स्नान करने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गहरे पानी में राजेंद्र डूबने लगे। शोरशराबा पर गोताखोर पहुंचे और गंगा में कूदकर राजेंद्र को खोजने लगे। एक घंटे बाद गोताखोरों ने उसेबाहर निकाला। इधर, घाट पर रखी राजेंद्र की पैंट में मिली डायरी

पर लिखे नंबर पर फोन करने पर पिता रामचंद्र आदि पहुंचे। परिजन राजेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने बगैर पंचनामा भरे शव सौंप दिया। रामचंद्र ने बताया कि पुत्र राजेंद्र गंगा स्नान के दौरान डूब गया था।

गांव बेला सरायगजा निवासी रमेश कुमार की पत्नी गुड्डी देवी और भाभी मीना देवी गंगा स्नान करने बेला सरायगजा घाट गई थीं। इनके साथ गुड्डी का बेटा आकाश (13) भी था। गुड्डी के मुताबिक वह और  जेठानी स्नान करके बाद कपड़े बदलने के लिए बाहर निकल आईं। आकाश स्नान करते समय गहरे में चला गया और गंगा नदी में डूब गया। ये देख मां

गुड्डी और ताई मीना देवी ने शोरशराबा मचाया। घाट पर करीब चार-पांच लोग थे लेकिन कोई तैरना नहीं जानता था। गुड्डी देवी ने परिजनों को मोबाइल से सूचना दी। करीब 50 मिनट बाद परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने गंगा में घुसकर आकाश की तलाश की। उसका पता नहीं चला। प्रधान मनोज मिश्रा ने एसओ प्रदीप यादव और एसडीएम कायमगंज

बीडी वर्मा को सूचना दी। इस पर अफसर मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने गोताखोरों को गंगा में उतरवाया। देर शाम करीब 7.15 बजे गोताखोरों ने आकाश का शव निकाल लिया।  घटना की जानकारी मिलने पर चेयरमैन विजय गुप्ता भी पहुंच गए। उन्होंने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। यह शव को घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed