{"_id":"58824f004f1c1b417fefeb93","slug":"youngsters-killed-himself-by-hangings","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Fri, 20 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
मृतक के रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। मृतक के परिजनों ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पुन्नपालपुर निवासी दुर्विजय सिंह उर्फ विजय (28) की शादी जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बहोरा निवासी युवती से दो साल पहले हुई थी। दुर्विजय को उसकी ससुराल में चार बीघा खेती मिली थी। सात-आठ माह से दुर्विजय ससुराल में ही पत्नी के साथ रहकर खेतीबाड़ी कर रहा था।
बुधवार को दुर्विजय पत्नी को लेकर अपने साढ़ू के बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने जिला मैनपुरी थाना बेवर के गांव गया था। वहां से वह घर लौट आया लेकिन उसकी पत्नी नहीं लौटी।
गुरुवार को दुर्विजय मामा के यहां सकवाई जाने की बात कहकर घर से निकला था। शुक्रवार को उसका शव जामुन के पेड़ पर अंगौछे से फांसी के फंदे पर लटका देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के अलावा दुर्विजय की मां नन्ही देवी और पत्नी भी आ गई।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान उसके जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में दुर्विजय ने पत्नी के अवैध संबंध गांव के ही व्यक्ति से होने के कारण फांसी लगा लेने का उल्लेख किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लिया है। एसओ ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।