फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Younger brother's killer father-son arrested

Farrukhabad News: छोटे भाई के हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Wed, 05 Jul 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 05 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Younger brother's killer father-son arrested
कायमगंज। बटवारे के विवाद में बड़े ने छोटे भाई की फावड़ा मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा हत्या में तरमीम कर हत्यारोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव कुम्हारी नगला निवासी जदुनाथ सिंह (50) व उनके बड़े भाई शिवराज व अन्य से चारा मशीन का पहिया खोलने को लेकर विवाद हो गया। इसमें जदुनाथ सिंह के अलावा पुत्र योगेश व भतीजे संजीव घायल हो गए थे। जदुनाथ के सिर में फावड़ा लगने से फर्रुखाबाद में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को इंस्पेक्टर जेपी पाल ने हत्या के प्रयास में दर्ज मुकदमे को हत्या में तरमीम कर दिया। पुलिस ने फर्रुखाबाद रोड स्थित टेढ़ी कोन के पास हत्यारोपी जदुनाथ व उनके पुत्र अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। उनसे आला कत्ल फावड़ा भी बरामद कर लिया। अन्य तीन आरोपी अभी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कुम्हारी नगला में जदुनाथ सिंह के दरवाजे पर उनकी पत्नी सोनवती, परिजन व रिश्तेदार मायूस बैठे थे। वहां मौजूद जदुनाथ के भतीजे संजीव व पत्नी ने बताया कि जदुनाथ चार भाई थे। सबसे बड़े संजीव के पिता जय सिंह थे, उनकी पहले ही मौत हो चुकी है। उनसे छोटे शिवराज व जबर सिंह दोनों एक राय रखते थे। सबसे छोटे जदुनाथ थे। चारों भाइयों में पैतृक 20 बीघा जमीन का पहले ही बंटवारा हो चुका है। भैंस बांधने का एक अहाता व चारा काटने की मशीन सभी के साझे में थी।

रविवार शाम जदुनाथ सिंह अहाते में भैंस बांधने के लिए खूंटा गाड़ रहे थे। शिवराज व जबर सिंह ने खूंटा गाड़ने का विरोध किया। इस पर कहासुनी हुई फिर टल गई। शिवराज का पुत्र करन चारा मशीन का पहिया खोल ले गया। इस पर संजीव ने कहा इसमें लगी गड़ासी उनकी हैं। यह वापस कर दो। इस पर लाठी डंडे व फावड़े चले। मारपीट के दौरान हमलावरों ने जदुनाथ के सिर में फावड़ा मार दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed