{"_id":"659995442b8608000f091e8a","slug":"young-man-wandering-for-17-months-for-caste-certificate-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1777-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जाति प्रमाण पत्र के लिए 17 माह से भटक रहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जाति प्रमाण पत्र के लिए 17 माह से भटक रहा युवक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे एक युवक ने कहा कि वह जाति प्रमाण पत्र की खातिर 17 माह से भटक रहा है। अफसरों के निर्देश के बावजूद अभी तक जांच कमेटी तक नहीं बनाई गई। डीएम ने तहसीलदार को तुरंत समाधान के लिए कहा।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने सदर तहसील में शिकायतें सुनीं। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर रावी नई बस्ती निवासी विकास सिंह खटिक ने डीएम को पत्र दिया। कहा कि वह 17 माह पहले जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद वह कई समाधान दिवस और अन्य अफसरों के चक्कर लगा चुका है।
कानपुर मंडलायुक्त के निर्देश पर पूर्व प्रधान की ओर से आख्या प्रेषित की जा चुकी है। फिर भी उन्हें प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। डीएम ने तहसीलदार श्रद्धा पांडेय से तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बजरिया निहालचंद की मुख्तार जहां अपनी मासूम पोती नीलोफर के साथ पहुंची। उसने कहा कि साहब बेटा असहाय है। कमाने वाला कोई नहीं है। राशन तक नहीं मिल रहा है। उसे राशन दिलाया जाए, ताकि परिवार का पेट भर सके। डीएम ने डीएसओ को तुरंत राशन दिलाने के निर्देश दिए। मोहल्ला खयाबाने शाही के अधिवक्ता काजी जफर शाह रिजवी ने कहा कि वह वक्फ 175 के मैनेजर हैं। उस पर पूर्व एमएलसी क्षति पहुंचा रहे हैं। वक्फ संपत्ति पर कब्जा तुरंत रोका जाए। पुराना पांचाल घाट के अजय ने कहा कि कुछ नामजद लोग अवैध रूप से जमीन की बिक्री कर रहे हैं। काफी भूमि पर अवैध कब्जा भी करवा दिया गया। उसे तुरंत रोका जाए। समाधान दिवस में 163 प्रार्थना पत्रों में छह का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक राजस्व विभाग के 86 मामले आए। इसमें एएसपी, एसडीएम, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
-- -- -
वक्फ संपत्ति पर हो रहे कार्यक्रम को रुकवाएं
फर्रुखाबाद। रकाबगंज निवासी मुतबल्ली मोहम्मद ताहिर ने डीएम को पत्र देकर कहा कि वक्फ संख्या 184 नवाब मेंहदी अली खां नूरपुर में है। उस पर एक पूर्व विधायक ने कब्जा कर स्कूल बनवा लिया। उन पर भूमाफिया का मुकदमा भी हो चुका है। कागजों में जमीन वक्फ के नाम है। अब उनके पति उसी जमीन पर कार्यक्रम करवा रहे हैं। इसे तुरंत रुकवाया जाए। डीएम ने थाना पुलिस को कार्यक्रम रुकवाने के निर्देश दिए।
-- -- -- --
आठ बार शिकायत के बाद भी नहीं निपटी समस्या
अमृतपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में आठ बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो सका। यही नहीं कमिश्नर के सामने भी पत्र दिया जा चुका है। एसडीएम के सामने 75 शिकायतों में से छह का निस्तारण हुआ।ग्राम फकरपुर के सुनील ने 16 दिसंबर को संपूर्ण समाधान दिवस में आए कमिश्रनर को भूमि पर कब्जा हटाने की शिकायत की थी। शनिवार को आठवीं बार पत्र देकर एसडीएम को बताया कि लेखपाल ने फर्जी रिपोर्ट लगाकर निस्तारण कर दिया। कमालुद्दीनपुर के रणवीर सिंह ने चौथी बार उनकी जमीन में चल रही नाली बंद कराने की मांग की। इस दौरान तहसीलदार करमवीर सिंह, सीओ रवींद्र नाथ राय, नायब तहसीलदार अतुल कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-- -- --
बिना कंबल के लौटी सौ से अधिक महिलाएं
अमृतपुर। संपूर्ण समाधान दिवस की भनक लगते ही गांव नगला हूसा, अमृतपुर, बलीपट्टी, ताजपुर, पिथनापुर आदि की सौ से अधिक महिलाएं कंबल लेने तहसील पहुंच गईं। एसडीएम तहसीलदार से नाम लिखने की बात कह कर चले गए। शाम तक महिलाएं बैठी रहीं। राधा देवी, माधुरी, रामवती, बिमला, नन्ही देवी, गीता, फूलमती आदि ने बताया कि कंबल मिलने की सूचना तहसील से दी गई थी। (संवाद)