{"_id":"589610af4f1c1bc64fe81cab","slug":"young-man-killed-in-motorcycle-collision-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो जख्मी
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो छात्र घायल हो गए। मरने वाला युवक हेलमेट नहीं लगाए था। हेलमेट लगाए होता तो शायद जान न जाती।
थाना मेरापुर के गांव अछरोड़ा निवासी आनंद कठेरिया (28) फरीदाबाद में फल की ठेली लगाता था। शुक्रवार को आनंद अपने घर पर जखैया की जात (धार्मिक रीति रिवाज का पालन) करने के लिए आया था। शनिवार को सामान लेने के लिए गांव गुठना गया।
यहां से दोपहर में बाइक से लौट रहा था। सुरक्षा के लिए आनंद ने हेलमेट नहीं पहना था। आनंद कुछ ही दूरी पर पहुंचा था। उसी समय सामने से आ रही दूसरे बाइक सवार से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार छात्र सौरभ पुत्र दिनेशचंद्र यादव, जोगेंद्र सिंह यादव पुत्र महेशचंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन
सौरभ भी हेलमेट नहीं पहने हुए था। इससे उसके सिर में भी चोटें आईं। आसपास के लोग घायलों को मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां से दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। शव को देखकर पत्नी रन्नो देवी अचेत होकर गिर पड़ी।
सूचना पर दरोगा राजेंद्र सिंह यादव ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि आनंद के दो लड़के और एक लड़की है।