फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young man jumped in Ganges in Farrukhabad, divers are searching

फर्रुखाबाद में गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटे रहे गोताखोर

Thu, 09 Jul 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Young man jumped in Ganges in Farrukhabad, divers are searching
नगला खेमररेंगाई के सामने गंगा में डूबे अनीश को खोजते गोताखोर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कमालगंज।
पत्नी से हुए विवाद की बात कागज में लिख एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। कई घंटों की खोजबीन के बाद भी उसका नहीं पता चला।
थाना क्षेत्र के गांव नगला खेमरैंगाई निवासी अनीस खान (25) पुत्र रफीक खान ने गुरुवार दोपहर 12 बजे गांव के सामने स्थित गंगा में छलांग लगा दी। उसके कपड़े रखे होने व गंगा में डूबते देख बकरी चरा रहे 8 साल के बच्चे ने गांव जाकर सूचना दी। गांव वाले भागते हुए मौके पर पहुंचे। पहले गांव के तैराकों ने गंगा में अनीश की तलाश की। फिर आजादनगर के 10 गोताखोरों ने जाल डाल कर खोजबीन शुरू की। सूचना पर भोजपुर चौकी प्रभारी सुधीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि अनीश ने गंगा में कूदने से पहले एक कागज कपड़े के साथ रखा था। इसपर लिखा है कि उसकी पत्नी ने उसकी बेइज्जती की है। दो-तीन दिन से वह परेशान है। उसका पत्नी से विवाद हुआ था। देर शाम तक उसका पता नहीं चल पाया। करीब दो साल पहले शादी हुई थी। चौकी प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि गंगा में अनीस की पत्नी ने कुछ दिन पूर्व पति की थाने में शिकायत की थी। यूूपी-112 पुलिस के गांव जाने की भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed