{"_id":"61520e7a8ebc3e02641adc6b","slug":"young-man-dies-in-suspicious-condition-in-relation-farrukhabad-news-knp654866752","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी में युवक की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारी में युवक की संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। रिश्तेदारी में दावत खाने आए युवक की देर रात पर हालत बिगड़ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। रिश्तेदार उसे लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम कराने को लेकर करीब दो घंटे तक विवाद होता रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गंभीर चोट लगना बताया गया।
कन्नौज के थाना सौरिख के गांव डिंगरी निवासी राजवीर सिंह (36) अपने साढ़ू के पुत्र रवि के साथ मऊदरवाजा थाने के गांव उजियननगला में रिश्तेदार के यहां शनिवार को आया था। रविवार रात राजवीर की हालत बिगड़ गई। इसके बाद रिश्तेदारों ने पास के ही डॉक्टर को दिखाया। हालत में सुधार न होने पर आवास विकास तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोमवार सुबह हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। रिश्तेदार लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर पत्नी सुनीता बच्चों और परिजनों के साथ पहुंची। कुछ परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहे थे। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव देने से इनकार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजवीर की मौत का कारण सिर में गंभीर चोट लगने से बताया गया है।
विज्ञापन
नाजुक अंग में खून देख भड़के परिजन
राजवीर के परिजन जब यहां पहुंचे, तो उन्होंने शव देखा। जब चादर उठाई तो नाजुक अंग के आसपास तमाम खून लगा था। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। राजवीर के साढ़ू के पुत्र ने बताया कि पेट फूलने पर डाक्टर ने नली डाली थी। इसी के चलते खून निकलने लगा था। फिर भी परिजन मामला संदिग्ध मान रहे थे।