{"_id":"656630971203453a15092fd2","slug":"young-man-committed-suicide-by-slitting-his-throat-with-a-knife-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-5605-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवक ने चाकू से गला रेतकर कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवक ने चाकू से गला रेतकर कर ली आत्महत्या
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। युवक ने चाकू से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। पत्नी व बच्चे सोमवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए गुरुग्राम गए हुए हैं। चाचा लोहिया अस्पताल से शव लेकर चले गए।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी 38 वर्ष के दिनेश सिंह राठौर खेती करते थे। उनके पिता राजबहादुर का देहांत हो चुका है। पत्नी रिया राठौर व पुत्र रिषभ, पुत्री आरजू के साथ अलग मकान में रहता था। पत्नी व बच्चे सोमवार को हरियाणा के जनपद गुरुग्राम में शादी समारोह में शामिल होने के लिए चले गए। पत्नी से किसी बात पर दिनेश का विवाद हुआ था। वह मानसिक रूप से परेशान था। मंगलवार को दिनेश ने घर में रखे चाकू से अपना गला रेत लिया। किसी ग्रामीण ने दिनेश को लहूलुहान देखकर चाचा शिव बहादुर को जानकारी दी।
शिवबहादुर भतीजे दिनेश को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। चाचा शिव बहादुर ने बताया कि भतीजे की बहू व बच्चे गुरुग्राम गए हुए हैं। ऐसे में भतीजे ने चाकू से खुद का गला क्यों रेत लिया। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।