{"_id":"67894b58b8dad294bc0c385e","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-105115-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान
Thu, 16 Jan 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रोडवेज में परिचालक पद पर कार्यरत युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के दौरान मां प्रयागराज कुंभ गई थीं। पत्नी ने सुबह पति का शव लटका देखा तो चीखने लगी। चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी।
कायमगंज के गांव रजवापुर निवासी स्व. सुभाष चंद्र गंगवार रोडवेज में चालक थे। उनका इकलौता पुत्र अजय विक्रांत गंगवार उर्फ रिंकल (32) संविदा परिचालक पद पर कार्यरत था। मां सरोज कुछ दिन पहले प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गई थीं। रिंकल रात को अपने कमरे में सो गया, जबकि पत्नी अपनी दोनों बेटियों के साथ दूसरे कमरे में लेटी थी। पत्नी ने सुबह रिंकल को फंदे से झूलते देखा तो उसकी चीख निकल गयी।पत्नी ने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों को सूचना दी। कुछ ही देर में थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
बेटे की मौत की सूचना मिलने पर दोपहर बाद प्रयागराज से मां भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। रोडवेज के स्टाफ ने बताया कि वह शराब का लती था। माना जा रहा है कि नशे में ही खुदकुशी जैसा कदम उठाया है। वह कुछ सालों में नियमित परिचालक होने ही वाला था।