फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   You stay at home, postmen will send money

आप रहें घर पर, डाकिया बाबू पहुंचाएंगे रुपये

Fri, 17 Apr 2020 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
You stay at home, postmen will send money
आप रहें घर पर, डाकिये पहुंचाएंगे रुपये
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अब लॉकडाउन के कठिन वक्त में घर से निकलकर दिन-दिन भर लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं है। डाक विभाग ने आधार इनेबिल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) लागू किया है। ग्राहक का किसी भी बैंक में खाता है, उसका भुगतान किसी भी डाकघर से हो जाएगा।
बस खाते से आधार लिंक होना चाहिए। यही नहीं संबंधित पोस्टमास्टर को सूूचित कर दें, तो डाकिया आपके घर भी रुपये देने पहुंचेगा। हां इसकी लिमिट एक दिन में 100 रुपये से 10 हजार रुपये तक ही रखी गई है। लॉकडाउन में हर कोई घरों में कैद है। कामगार के हाथ से काम गया। रोज कमाने-खाने वालों की मदद को सरकार सामने आई है।
विज्ञापन

तमाम तरह की मदों में सरकार रुपये भेज रहे हैं। ऐसे में जरूरतमंद बैंकों के बाहर रोज लाइन लगा रहे हैं। उधर डाकघरों में सन्नाटा है और कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। सरकार ने जनता की दिक्कतों को देखते हुए एईपी सिस्टम लागू किया है। यह सेवा सभी डाकघर उपलब्ध कराएंगे। जिले के 124 डाकघरों ने एक साथ काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकघर अधीक्षक हरिशंकर लाल ने बताया कि जिनके खाते में आधार लिंक है और दोनों में नाम एक ही हैं, तो डाकघर किसी भी बैंक के खाताधारक को एक दिन में 10 हजार रुपये तक भुगतान कर देगा। उन्होंने कहा, गांव के लोगों के सबसे नजदीक डाकघर हैं। उसकी सेवाएं ले सकते हैं। आधार नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक खाता नंबर देकर फिंगर प्रिंट लेकर भुगतान कर दिया जाएगा। जरूरतमंद डाकघरों की इस सेवा का फायदा उठाएं।

जिम्मेदार के बुलावे पर पहुंचेगा स्टाफ
डाकघर अधीक्षक ने बताया कि किसी गांव में यदि डाकघर नहीं है, तो वहां का जिम्मेदार पड़ोसी डाकघर के पोस्टमास्टर को सूचित करके बुला सकता है। वह इसकी परमीशन तुरंत देंगे। घर बैठे ही जरूरतमंद का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed