{"_id":"5dab5bf28ebc3e016d6328f2","slug":"yogesh-i-of-fatehgarh-in-twenty-mile-marathon-farrukhabad-news-knp5208148176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस मील मैराथन में फतेहगढ़ के योगेश प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस मील मैराथन में फतेहगढ़ के योगेश प्रथम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 23वीं अंतरजनपदीय पुलिस एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में इटावा की टीम 123 अंक प्राप्त कर व महिला वर्ग में कानपुर नगर की टीम ने 95 अंक प्राप्त कर शील्ड पर कब्जा जमाया। आईजी जोन ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।
आईजी मोहित अग्रवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की लाइफ स्टाइल में एक घंटे का खेल व योग बहुत जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि पुलिसकर्मी 24 घंटे में फिटनेस को लेकर कुछ न कुछ अवश्य करें। राज्य, देश व विदेशों में होने वाली प्रतियोगिता में पुलिस विभाग का नाम रोशन करें। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह, सीओ अमृतपुर राजवीर गौर, सीओ कायमगंज अवनीश कुमार, सीओ सिटी मन्नी लाल, प्रतिसार निरीक्षक किश्वर अली, व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, अंजुम दुबे विकास शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
शनिवार को हुई सौ मीटर की दौड़ में कानपुर नगर की सपना प्रथम, कानपुर देहात की आरती द्वितीय, फतेहगढ़ की प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। दो सौ मीटर दौड़ में कानपुर देहात की आरती पाल प्रथम, कन्नौज की प्रीती द्वितीय, इटावा की माला तृतीय स्थान पर रहीं। चार सौ मीटर दौड़ में इटावा की स्नेहा प्रथम, कानपुर देहात की अनुराधा दूसरे, फतेहगढ़ की गिरजेश कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। आठ सौ मीटर दौड़ में औरैया की नीरज प्रथम, इटावा की रचना द्वितीय, कानपुर नगर की हेमलता ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। दस किलोमीटर की दौड़ में कानपुर नगर की मोना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में कानपुर की सपना प्रथम, फतेहगढ़ की सांत्वना द्वितीय, गिरजेश कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक में कानपुर नगर की अनुराधा प्रथम, फतेहगढ़ की सांत्वना द्वितीय, औरैया की रीना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में दो सौ मीटर की दौड़ में कन्नौज के गजेंद्र सिंह प्रथम, इटावा के पवन कुमार द्वितीय, शोभित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में इटावा की भूरी प्रथम, प्रवीन द्वितीय, कानपुर नगर के आदित्य वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। दस किलोमीटर की दौड़ में कानपुर नगर के अंकित प्रथम, विशाल द्वितीय, कानपुर देहात के सौभित तृतीय स्थान पर रहे। बीस मील मैराथन में फतेहगढ़ के योगेश प्रथम, गुलशन ध्रुव दूसरे, इटावा के सौरभ तीसरे स्थान पर रहे। बीस किलोमीटर वाकचाल में फतेहगढ़ के लवनीश प्रथम, कानपुर के अमित दूसरे व फतेहगढ़ के पवन तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में औरैया के हरेंद्र प्रथम, कानपुर देहात के शिवराम दूसरे, इटावा के रविंद्र तृतीय स्थान पर रहे।
आईजी जोन ने निर्णायक मंडल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रबल पाठक, संजीव कटियार, अरुण यादव, कुलदीप यादव, योगेश शुक्ला, मनु कुमारी व संचालन कर रही दीपिका त्रिपाठी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा ने आईजी जोन मोहित अग्रवाल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।