फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Yoga avoid the pain and sugar

योग से दूर भगाया दर्द और शुगर

Mon, 20 Jun 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Mon, 20 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Yoga avoid the pain and sugar
yoga camp organised on international yoga day
शहर कोतवाली के मोहल्ला आवास विकास निवासी सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर टीएन मिश्र को गर्दन में दर्द और सुगर थी। वह कानपुर के सभी बड़े डॉक्टरों को दिखाने के बाद दिल्ली में एम्स और लखनऊ में पीजीआई तक इलाज करा आए लेकिन दोनों बीमारी ठीक नहीं हुई।
विज्ञापन


चार साल पहले बाबा रामदेव के योग शिविर में गए। वहां से उनका जीवन बदल गया। गर्दन में दर्द से राहत तो मिली ही सुगर (डायबिटीज) भी ठीक हो गई। उनका दावा है कि वह अब कोई दवा नहीं खाते हैं। अब योग उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है
विज्ञापन



 आनंद भैरव तंत्र के अनुसार योग का शुभारंभ भगवान शंकर ने सबसे पहले किया। उन्होंने पार्वती को योग की 112 विधियां बताईं। उन विधियों को पतंजलि ने सरल ढंग से लोगों तक पहुंचाया। ओशो ने ध्यान और योग को जोड़कर इन विधियों से हजारों साधकों की बीमारियों को दूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में बाबा रामदेव विश्व भर में योग का डंका बजा रहे हैं। टीएन मिश्र का कहना है कि गर्दन में दर्द और डायबिटीज का इलाज कानपुर में के सभी बड़े अस्पतालों में कराया। जब यहां ठीक नहीं हुआ तो लखनऊ पीजीआई गए। फिर दिल्ली में एम्स के बड़े डॉक्टरों को दिखाया लेकिन दोनों बीमारी में कोई राहत नहीं मिली।


उन्होंने बताया कि चार साल पहले वह बाबा रामदेव की शरण में पहुंचे। योग करने के बाद उन्हें अपने गर्दन के दर्द में  राहत मिली और जब योग को अपने जीवन में पूरी तरह से उतार लिया तो दोनों बीमारी ठीक हो गई। वह हर दिन एक घंटा योग  करते हैं। उनका दावा है कि उन्हें अब न दवा की जरूरत है और न डॉक्टर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed