{"_id":"5d99f1498ebc3e93ad10579a","slug":"worshiped-the-cows-and-handed-them-over-to-the-cattle-farrukhabad-news-knp518047612","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों का पूजन कर पशुपालकों को सौंपीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायों का पूजन कर पशुपालकों को सौंपीं
विज्ञापन
पशुपालकों को देने के लिए गाय का पूजन करते अधिकारी। अमर उजाला
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। पशुधन सहभागिता योजना के तहत गोसदनों में बंद निराश्रित गोवंश पशुपालकों को दिए गए। नवाबगंज के सितवनपुर पिथू स्थित गोसदन से इस योजना की शुरुआत की गई। इससे पूर्व गायों का पूजन कर उनका तिलक किया गया।
किसानों व राहगीरों के लिए मुसीबत बने निराश्रित गोवंश से निजात को गोसदनों का निर्माण कराया गया। हालांकि कई गोसदनों में गोवंश बदहाली का शिकार हो रहे हैं। सांड़, गाय व बछड़ों के लिए अलग-अलग व्यवस्था न होने से कमजोर गोवंश सताए जा रहे। वहीं, हरा चारा न मिलने व गंदगी से संक्रमण होने के चलते कमजोर गोवंश दम तोड़ रहे। मुख्यमंत्री ने गोसदनों से गाय व बछड़े लेकर पालने वाले किसानों को भी भरण-पोषण के लिए एक गोवंश पर 900 रुपये माह (30 रुपये प्रतिदिन) देने का आदेश जारी किया। इसी क्रम में पशुधन सहभागिता योजना के तहत गोवंश पशुपालकों को देने की शुरुआत कर दी गई है।
नवाबगंज के सितवनपुर पिथू स्थित गोसदन से इसकी शुरुआत की गई। यहां से गायों का पूजन कर पशुपालकों के सुपुर्दगी में दी गईं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.राजकिशोर सिंह ने बताया कि सितवनपुर पिथू गोसदन से 12 गाय सहित कुल 20 गाय पशुपालकों को दी गई हैं। इससे गायों का भरण-पोषण व संरक्षण अच्छी तरीके से हो सकेगा। गाय सौंपने से पूर्व उनका तिलक लगाकर पूजन किया गया।