फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   World Blood Donor Day blood donation by 129 people

विश्व रक्तदान दिवस पर 129 लोगों ने किया रक्तदान

Wed, 15 Jun 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला फर्रुखाबाद
अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 15 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
World Blood Donor Day blood donation by 129 people
फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते डीएम कर्ण सिंह, सीएमओ डॉ. राकेश कुमार, एसपी राजेश कृष्ण, सीएमएस डॉ. बीबी पुष्कर। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर लोहिया अस्पताल में लगे शिविर में 129 लोगों ने रक्तदान किया।

विज्ञापन


डीएम कर्ण सिंह चौहान ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया और सबसे पहले उन्होंने और एसपी राजेश कृष्ण ने रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।

इसके बाद सीएमओ डॉ. राकेश कुमार, एसडीएम सदर सुरेंद्र कुमार सिंह, केंद्रीय कारागार के अधीक्षक बीपी त्रिपाठी और ने भी रक्तदान कर लोगों को जागरुक किया।

अब तक  जिले में किसी भी संस्थान की ओर से इतनी भारी संख्या में रक्तदाताओं ने रक्तदान नहीं किया है।

सीएमओ का कहना है कि अमर उजाला फाउंडेशन ने ऐतिहासिक रक्तदान करवाया है और आज तक के सारे रिकार्ड टूट गए हैं।

अधिकारियों के रक्तदान करने के बाद रक्तदाताओं की संख्या बढ़ती ही चली गई। हालात ये हो गए कि रक्तदान के लिए ब्लड बैंक छोटा पड़ गया।

सीएमएस डॉ. बीबी पुष्कर ने रक्तदाताओं के रक्तदान करने के लिए अलग से व्यवस्था कराई। तपती गर्मी के बावजूद लोगों रक्तदान का उत्साह देखने लायक था।

दिन भर लोहिया अस्पताल में लोग रक्तदान करते रहे । शाम पांच बजे तक 129 लोगों ने रक्तदान कर नया रिकॉर्ड कायम किया।

शिविर में भाजपा नेता अभय सिंह जनसेवक और मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी ने रक्तदान कर लोगों को जागरूक किया।

इनके अलावा खंड शिक्षाधिकारी वेगीश गोयल, जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेशबाबू, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव मिश्र ने भी रक्तदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed