फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Worker fell while installing mobile tower machine died

Farrukhabad News: मोबाइल टॉवर की मशीन चढ़ाते वक्त गिरा मजदूर, मौत

Sat, 05 Aug 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Worker fell while installing mobile tower machine died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर के शांतिनगर पजावा में एक मकान के ऊपर लगे मोबाइल टॉवर पर मशीन चढ़ाते वक्त एक मजदूर नीचे जा गिरा। घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर रैफर कर दिया। परिजन उसे आवास विकास स्थित निजी अस्पताल ले गए। देर शाम मजदूर की मौत हो गई। काफी देर बाद भी पीएम की सूचना न भेजने पर परिजनों ने हंगामा कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मोबाइल कंपनी के कर्मचारी को हिरासत में ले लिया।
शहर के मोहल्ला छोटी गढ़ी साहबगंज अधइया निवासी अमर सिंह जाटव (45) हैवतपुर गढि़या स्थित कांशीराम कालोनी में रहते हैं। वह शांतिनगर पजावा में एक मोबाइल कंपनी के टॉवर पर काफी बजनी मशीन को कई साथियों के साथ दूसरी मंजिल पर चढ़वा रहा था। दोपहर करीब दो बजे वजन अधिक होने की वजह से अचानक मजदूरों के हाथ से रस्सा छूटा।
विज्ञापन

अमर सिंह रस्से में ही फंसकर गली में जा गिरा। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वहां मौजूद मोबाइल कंपनी का कर्मचारी और साथी घायल को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे रैफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को आवास विकास तिराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। देर शाम अमर सिंह की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जताई, फिर भी अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना नहीं भेजी। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। अमर सिंह के भतीजे विक्रांत ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। इस पर पहुंचे थाना प्रभारी विनोद शुक्ला ने परिजनों को शांत कर मोबाइल कंपनी के कर्मचारी को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया।
विक्रांत ने बताया कि अमर सिंह आठ भाई-बहनों में पांचवें नंबर के थे। अब सिर्फ एक भाई ही बचे हैं। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। पत्नी नीता देवी, पुत्र करन, करीना व कैटरीना का रो-रो कर बुरा हाल है।

क्रेन से चढ़ती मशीन तो बच जाती जान
साथी श्रमिकों ने बताया कि मशीन में काफी वजन था। कहने पर भी कंपनी के कर्मचारी ने रस्सा बांधकर मजदूरों को चढ़ाने के लिए कह दिया। मशीन का अधिक वजन होने की वजह से उसे क्रेन से चढ़ाना चाहिए था। कंपनी के कर्मचारी की लापरवाही की वजह से बड़ी घटना हो गई। बताया कि गनीमत रही कि अन्य मजदूर रस्सी में नहीं फंसे, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed