फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Worker dies due to HT line current

एचटी लाइन के करंट से मजदूर की मौत

Mon, 24 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Worker dies due to HT line current
लोहिया अस्पताल में रोते बिलखते मोहन लाल कश्यप के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कीरतपुर गांव में मकान निर्माण के दौरान छत पर सरिया सीधी कर रहा मजदूर हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन मौत हो गई। पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊंचा बेवर रोड निवासी मोहनलाल कश्यप उर्फ फैशन (55) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह चार दिन से कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी राम सिंह के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को मोहनलाल छत पर सरिया सीधी कर रहा था। इसी बीच सरिया का एक हिस्सा छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में छू गया। करंट का तेज झटका लगने से मोहनलाल झुलस गया। राम सिंह का बेटा कौशलेंद्र तुरंत मोहनलाल को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर तब तक अस्पताल पहुंच चुके मजदूर के भाई कैलाश, टीपू, रतन, पत्नी सुनीता, नंदू, सुधीर व पुत्री रितु दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने मजदूर के शव को लोहिया अस्पताल में रखवा दिया। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के तहरीर देने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed