{"_id":"68ebfa540320f96251026998","slug":"work-stopped-for-six-hours-at-the-online-form-counter-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107643-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ऑनलाइन पर्चा काउंटर पर छह घंटे काम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ऑनलाइन पर्चा काउंटर पर छह घंटे काम बंद
Mon, 13 Oct 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी में ऑनलाइन पर्चा काउंटर पर कई दिन से दिक्कत चल रही है। शनिवार शाम पांच घंटे कामकाज ठप रहा।
रविवार को भी एक घंटे के करीब पर्चे नहीं बन सके। लिहाजा मरीजों को मैनुअल बेड हेड टिकट (बीएचटी) से भर्ती किया गया। इससे खासी दिक्कतें हुईं।
इमरजेंसी के पर्चा काउंटर पर कई दिन से कनेक्टविटी फेल होने से दिक्कत हो रही है। शनिवार शाम पांच बजे कनेक्टविटी फेल हो गई। लिहाजा पर्चा बनना बंद हो गए। रात करीब साढ़े नौ बजे के करीब दोबारा काम शुरू हो सका।
इसी तरह रविवार दोपहर में करीब एक घंटे काम बंद रहा। स्टाफ का कहना है कि दिन में कई-कई बार कनेक्टविटी गड़बड़ करती है। इससे इमरजेंसी केसों के पर्चे देरी से बन पाते हैं।
शनिवार को पांच घंटे तक मैनुअल बीएचटी बनाई गईं। इससे मरीजों को भर्ती करने में काफी देर हुई। मैनुअल बीएचटी भरने में काफी समय लगता है। ई-अस्पताल मैनेजर विवेक राना ने बताया कि नेट की दिक्कत है। संबंधित कंपनी को बता दिया गया है। शीघ्र समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।