फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wood mafia attacks forest department team

Farrukhabad News: लकड़ी माफिया का वन विभाग की टीम पर हमला

Sun, 19 Apr 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Wood mafia attacks forest department team
फोटो-2 शमसाबाद में लकड़ी माफिया के हमले में फटी वर्दी दिखाता वनरक्षक लोकेश कुमार। संवाद
शमसाबाद। सिकंदरपुर महमूद मंडी सड़क स्थित कर्बला के पास शुक्रवार देर रात हरे आम के पेड़ काटकर लकड़ी ले जा रहे माफिया ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में एक वन रक्षक की वर्दी फाड़ दी गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन


पेड़ काटने की सूचना पर वन दरोगा शैलेश कुमार, वन रक्षक शिवेंद्र और लोकेश कुमार रात करीब दो बजे मौके पर पहुंचे। जैसे ही टीम ने लकड़ी से भरे ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया, लकड़ी माफिया, ट्रैक्टर चालकों और उनके साथियों ने हमला कर दिया। मारपीट में वन रक्षक लोकेश कुमार की वर्दी फट गई। वन विभाग के कर्मचारियों ने जान से मारने की धमकी मिलने के बाद 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख लकड़ी माफिया मौके से भाग गए। पुलिस और वन विभाग की टीम ने लकड़ी से भरे दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करवा दिया। वन रक्षक शिवेंद्र कुमार ने कायमगंज निवासी लकड़ी माफिया, ट्रैक्टर चालकों और अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वन क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश कुमार ने बताया कि हरे आम का पेड़ काटा गया था। सूचना पर टीम को भेजा गया, जिस पर हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed