फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women will learn free mobile repairing

Farrukhabad News: महिलाएं सीखेंगी निशुल्क मोबाइल रिपेयरिंग

Mon, 01 Dec 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 01 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Women will learn free mobile repairing
फर्रुखाबाद। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में महिलाएं भी मोबाइल रिपेयरिंग का निशुल्क प्रशिक्षण लेंगी। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। 20 दिसंबर से प्रशिक्षण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


फतेहगढ़ की बैंक ऑफ इंडिया में संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 18 से 45 वर्ष तक युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण दिये जाते हैं। इस बार मोबाइल रिपेयरिंग का 30 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें साफ्टवेयर व हार्डवेयर रिपेयरिंग के अलावा बेसिक जानकारी दी जाएगी। 35 युवाओं का बैच लगेगा। नाश्ता, दोपहर में भोजन के अलावा कॉपी-पेन, वर्कबुक, ड्रेस भी निशुल्क मिलेगी।
विज्ञापन

आरसेटी के निदेशक ओमेंद्र सिंह ने बताया कि अभी पंजीकरण किए जा रहे हैं। चयन उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों का चयन होता है। 20 दिसंबर से बैच शुरू हो जाएगा। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक युवक व युवतियां शीघ्र ही अपना पंजीकरण करा लें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed