{"_id":"5c8d38dabdec22145f538d05","slug":"women-to-death-poison-five-stranded-husband-including-husband-in-dowry-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाने से विवाहिता की मौत दहेज हत्या में पति समेत पांच फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर खाने से विवाहिता की मौत दहेज हत्या में पति समेत पांच फंसे
Sat, 16 Mar 2019 11:26 PM IST
मनोज कुमार
farrukhabad
farrukhabad
Published by: मनोज कुमार
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
eating poison
गांव भोजपुर में गृहकलह के चलते शुक्रवार रात विवाहिता ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नर्सिंगहोम ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है।
जनपद हरदोई थाना पचदेवरा के गांव विलसर हिलन निवासी भइया लाल ने थाने में तहरीर दी कि उन्होंने अपनी बेटी मोनिका (20) की शादी जुलाई में कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी वीरेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से दामाद वीरेंद्र, उसकी मां, पिता मलिखान, भाई रविंद्र व विनोद दहेज में बाइक व एक लाख रुपये के लिए बेटी को प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की जहर देकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। शव का पोस्टमार्टम डॉ. सर्वेश कुमार यादव व डॉ. सोमेश अग्निहोत्री के पैनल ने किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने से जांच के लिए विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।